Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़जगदलपुर

कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, बाहर खड़े वाहन भी जलकर हुए खाक, मची अफरा-तफरी

contact for Ad1
S G Travels

जगदलपुर। शहर के मेन रोड में स्थित एक कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते तेजी से फैल गई. आग की लपटे इतनी तेज थी की आस पास की दुकानें में आग के चपेट में आने लगी. आग लगने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई. इस दौरान कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक दुकान पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी. वहीं आग इतनी भीषण थी कि दुकान के बाहर खड़ी एक कार और मोपेड भी जलकर खाक हो गई.

जानकारी के अनुसार, जगदलपुर शहर के मेन रोड में स्थित कपड़े की एक दुकान में आज सुबह भीषण आग लग गई. आगजनी की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई. दमकल कर्मियों को तकरीबन 1 घंटे का समय आग को काबू आपने में लगा. तब तक दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया. फिलहाल नुकसान का आकलन नहीं हो सका है. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. भीषण आग पर काबू पाने के लिए 4 दमकल गाड़ियां तैनात की गई हैं.

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में BJP नेता ने किया महिला से रेप

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles