
बिलासपुर में 17 साल की छात्रा से अंबिकापुर के कॉलेज स्टूडेंट ने इंस्टाग्राम के माध्यम से पहले दोस्ती की, फिर प्रेमजाल में फंसाकर रेप किया। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उससे शादी करने का वादा भी किया, लेकिन बाद में मुकर गया। पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक सरकंडा थाना क्षेत्र में रहकर छात्रा 12वीं क्लास में पढ़ाई कर रही है। उसने पुलिस से शिकायत कर बताया कि अंबिकापुर निवासी आशुतोष शर्मा से उसकी इंस्टाग्राम में बातचीत होती थी। वह भी सरकंडा में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता है। दोनों के बीच मोबाइल से भी बातचीत होती थी।

दोस्ती कर घर आने लगा युवक
पीड़िता ने बताया कि दोस्ती होने के बाद वह उसके घर आने-जाने लगा। इस दौरान युवक ने प्यार का इजहार किया। लड़की भी उसके प्रेम जाल में फंस गई और दोनों मिलने-जुलने लगे। इसी दौरान उसने घर में अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
शादी का वादा कर किया दुष्कर्म, अब किया इनकार
छात्रा ने पुलिस को बताया कि युवक उससे शारीरिक संबंध बनाते रहा, लेकिन बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। लड़की को परेशान भी करने लगा। उसकी हरकतों से तंग आकर लड़की ने थाने में केस दर्ज करा दी। पुलिस ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। आरोपी युवक केस दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा है। पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही है। जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।



