Advertisment
आम आदमी पार्टीसुप्रीम कोर्ट

अरविंद केजरीवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने की मांग, गंभीर बीमारी का जताया शक

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सुप्रीम कोर्ट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक नई याचिका दायर कर अपनी अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने की मांग की है. केजरीवाल ने अपनी नई याचिका में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर कुछ दिन का और वक्त मांगा है.

आम आदमी पार्टी ने सोमवार को बताया कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अपनी अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने की गुहार लगाई है. ‘आप’ ने कहा कि केजरीवाल को PET-CT स्कैन और अन्य टेस्ट कराने हैं, इसलिए जांच कराने के लिए उन्होंने 7 दिन का और समय मांगा है.

केजरीवाल की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री का 7 किलो वजन घट गया था. उनका कीटोन लेवल बहुत हाई है. उनमें किसी गंभीर बीमारी के लक्षण हो सकते हैं. मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी जांच की है. CMकेजरीवाल की जांंच के डॉक्टरों ने बाद उन्हें PET-CT स्कैन और कई टेस्ट करवाने की जरूरत बताई है.

इसे भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को जमकर फटकार लगाई, कहा- छोटे लोगों के पीछे पड़े रहते हैं, बड़ी मछलियों से डरते हो क्या?

सुप्रीम कोर्ट ने 10 जून को दी थी अंतरिम जमानत

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दिपांकर दत्ता की बेंच ने बीती 10 मई को कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी थी. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 2 जून को फिर से तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का आदेश दिया था. अंतरिम जमानत देते हुए कोर्ट ने केजरीवाल को मुख्यमंत्री कार्यालय जाने पर पाबंदी समेत कई अन्य शर्तें लगाई थीं.

बेंच ने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के बीच मुख्यमंत्री केजरीवाल को राहत देते कहा था अंतरिम जमानत देने की शक्ति का प्रयोग आमतौर पर कई मामलों में किया जाता है. प्रत्येक मामले के तथ्यों के आधार पर अंतरिम जमानत दी जाती है. यह मामला अपवाद नहीं है.

इसे भी पढ़ें:  CJI चंद्रचूड़ ने की बड़ी घोषणा : अब सुप्रीम कोर्ट में सभी मामलों का होगा सीधा प्रसारण

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles