Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा में तालाब के किनारे मिला युवक का शव:इलाहाबाद में मजदूरी का करता था काम, कुछ दिन पहले आया था ससुराल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम परसदा में तालाब के किनारे एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान मुन्ना सिंह चौहान (42) बलौदा निवासी के रूप में की गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। घटना मुलमुला थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को ग्राम परसदा में तालाब के किनारे ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा। सूचना मूलमुला पुलिस को दी गई, मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और मृतक की पहचान मुन्ना चौहान के रूप में की गई। मृतक मुन्ना चौहान के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले है जिससे हत्या की आशंका जाहिर नहीं की गई है। मगर मौत कैसे हुई है यह अभी अज्ञात है।

इसे भी पढ़ें:  प्रदेश के पंचायत सचिवों का होगा शासकीयकरण!.. CM साय ने पूरी कर दी ये मांग

इलाहाबाद में रोजी मजदूरी का करता था काम

मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी संतोषी चौहान से पूछताछ करने पर पता चला कि वह अपने 3 बच्चों के साथ अपने मायके में थी। मुन्ना सिंह चौहान इलाहाबाद में रोजी मजदूरी का काम करता है। वह 24 मार्च को इलाहाबाद से परसदा अपने ससुराल आया हुआ था, जिसके बाद वह वापस चला गया था।

शुक्रवार की रात नहीं आया था घर

पत्नी ने बताया कि वह कुछ दिन पहले ही फिर से परसदा आया हुआ था। वहीं शुक्रवार की रात से वह घर नहीं आया था। रात को कहा था इसकी जानकारी नहीं है। शनिवार को मौत होने की जानकारी मिली है।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा: हॉकी मैदान में तहसीलदार और नायब तहसीलदार का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन,17 सूत्री बिंदुओं पर रखी मांग

पीएम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण होगा स्पष्ट

मुलमुला थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकता है। तालाब के आसपास खोजबीन की गई हैं मगर कुछ सुराग हाथ नहीं लगा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles