Advertisment
आम आदमी पार्टीनई दिल्ली

स्वाति मालीवाल ने सीएम केजरीवाल के PA पर लगाया मारपीट का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर उनके पीए विभव कुमार पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।

इस संबंध में सुबह करीब 9 बजे सीएम आवास से मालीवाल ने पीसीआर कॉल की थी। कॉल के बाद दिल्ली पुलिस सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पहुंची।

अब तक पुलिस को नहीं दी शिकायत

स्वाति मालीवाल ने अभी तक इस संबंध में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। वह पहले मीडिया से बात करने जा रही हैं, उसके बाद दोबारा थाने आकर शिकायत देंगी। स्वाति ने एसएचओ को बताया कि उनके पास मीडिया वालों के कॉल आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  BIG BREAKING: सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफे का ऐलान किया, दो दिन बाद देंगे त्यागपत्र

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस जब मौके पर पहुंची तो स्वाति नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने उन्हें फोन किया तो उन्होंने कहा कि शिकायत बाद में देंगे। प्रोटोकॉल के तहत दिल्ली पुलिस सीएम हाउस के अंदर नहीं जा सकती है। पीसीआर कॉल की सच्चाई क्या है? पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है। विशेष आयुक्त कानून व्यवस्था रवींद्र सिंह यादव ने खबर की पुष्टि की है।

मामले को निपटाने में लगे कई नेता

स्वाति मालीवाल ने सीएम केजरीवाल के उकसाने पर विभव पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। ऐसे में स्वाति अगर शिकायत देती हैं तो पुलिस केजरीवाल को भी मुकदमे में आरोपित बना सकती है।

इसे भी पढ़ें:  केजरीवाल बोले- कल 12 बजे भाजपा हेडक्वार्टर जाऊंगा:AAP के सांसद, विधायक और सभी नेता भी जाएंगे, PM जिसे जेल में डालना हो डाल दें

पुलिस के आला अधिकारी इस पर विचार कर रहे हैं। सीएम आवास में तमाम नेता इस मामले को निपटाने में लगे हुए हैं। स्वाति से अनुरोध किया जा रहा है कि वह शांत हो जाएं और कोई शिकायत ना दें।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles