Advertisment
Uncategorized

300 कर्मचारियों की बगावत से थमी एयर इंडिया एक्सप्रेस, 78 उड़ानें रद्द

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

एयर इंडिया एक्सप्रेस के 300 सीनियर कर्मचारी एक साथ सिक लीव पर चले गए हैं। इसके कारण एयर इंडिया एक्सप्रेस को 78 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ाने रद्द करना पड़ा है। मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक की 78 उड़ानों को रद्द किया गया है। बीमार होने की सूचना देने के बाद सभी कर्मचारियों ने अपने मोबाइल को बंद कर दिया है। 300 कर्मचारियों के एक साथ सिक लीव के पीछे कारण टाटा (TATA) समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन में नए रोजगार टर्म को माना जा रहा है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि हमारे केबिन क्रू के कई सदस्य कल रात से आखिरी वक्त पर बीमार हो गए हैं और इस वजह से कई फ्लाइट्स को या तो कैंसिल कर दी गई हैं या फिर लेट हैं। जबकि हम इन घटनाओं के पीछे के कारणों को समझने के लिए चालक दल के साथ बातचीत कर रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप हमारे यात्रियों को होने वाली किसी भी असुविधा को कम करने के लिए हमारी टीमें सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  बेटी ने पिता को पकड़वाया, हूटर बजाते थाने पहुंचा दादा:बोला- रक्षा मंत्रालय में हूं, झांसी पुलिस ने सीज की बोलेरो

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार सिविल एविएशन अथॉरिटीज इस मसले पर नजर बनाए हुए है। कई पैसेंजर्स काफी परेशान हुए हैं. उन्होंने एयर कैरियर के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का सहारा लिया है। पिछले महीने एअर इंडिया एक्सप्रेस के कर्मचारियों ने कुप्रबंधन का आरोप लगाया था और कहा था कि कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि एयरलाइन के केबिन क्रू के एक ग्रुप ने कल रात अंतिम समय में बीमार होने की सूचना दी है, जिसकी वजह से उड़ान में देरी होने के साथ फ्लाइट कैंसल करनी पड़ी हैं। जबकि हम इन घटनाओं के पीछे के कारणों को समझने के लिए क्रू के साथ बातचीत कर रहे हैं। एयरलाइन टीमें सक्रिय रूप से इस इश्यू को देख रही है और समस्या को हल करने का प्रयास कर रही है

इसे भी पढ़ें:  BJP नेता नवनीत राणा को मिली गैंगरेप की धमकी, 10 करोड़ की फिरौती भी मांगी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles