Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपालोकसभा चुनाव 2024

जांजगीर-चांपा में 9,256 पलायन लोगों की घर वापसी:लोकसभा चुनाव के लिए 7 मई को डाले जाएंगे वोट

शत-प्रतिशत मतदान को लेकर चला मुहिम

contact for Ad1
S G Travels
WhatsApp Image 2026-06-17 at 4.28.41 PM

जांजगीर-चांपा लोकसभा में शत-प्रतिशत मतदान को लेकर ‘घर आजा संगी’ कार्यक्रम के तहत जिले से पलायन हुए 9 हजार 256 मजदूरों की घर वापसी हुई है। जिला प्रशासन के द्वारा तिलक लाकर मतदाताओं का स्वागत किया है। जिला प्रशासन के अंतर्गत फोन के माध्यम से पलायन किए गए 24 हजार से अधिक मजदूरों से बातचीत की गई।

जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि ग्राम पंचायत के सचिव द्वारा फोन के जरिए जिले के अलग-अलग विकासखंड से पलायन किए गए लगभग 24 हजार मजदूरों से संपर्क किया गया। इस दौरान उनसे बातचीत कर लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपनी सहभागिता देने के लिए जागरूक किया गया।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा में इच्छामृत्यु को लेकर महिला ने दिया आवेदन:19 महीने से पीएम आवास के राशि का नहीं हुआ भुगतान

वोट देने इन जगहों पर लोगों ने की घर वापसी

जांजगीर-चांपा लोकसभा के पामगढ़ विधानसभा से 3542,अकलतरा विधानसभा से 2304, जांजगीर विधानसभा से 1966, सक्ति विधानसभा (आंशिक) से 842, जैजैपुर विधानसभा (आंशिक) से 602 पलायन मजदूर अपने घर आ चुके है।

कुल 9 हजार 256 मजदूर आए वापस

शनिवार को जिले में कुल 9 हजार 256 मजदूर केवल मतदान करने को लेकर अपने घर वापस आए हैं। इस दौरान घर वापस आए मतदाताओं का तिलक और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि जिला कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में शत-प्रतिशत मतदान को लेकर मुहिम चलाई गई है। और इसका मुहिम की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

इसे भी पढ़ें:  12वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को मिलेगा 20 हजार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles