Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

रामलला के दर्शन पर सूर्यवंशी समाज का पहला अधिकार, जांजगीर-चांपा में डिप्टी सीएम समाज के सम्मेलन में पहुंचे

सीएम बोले- आरक्षण नहीं होगा खत्म

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा के भाठापारा हॉकी मैदान में सूर्यवंशी समाज के सम्मेलन कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि भगवान राम भी सूर्यवंशी थे। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या के भव्य राम मंदिर में सूर्यवंशी समाज के अराध्य भगवान राम को स्थापित किया है। डिप्टी सीएम ने भगवान राम के दर्शन पर सूर्यवंशी समाज का पहला अधिकार बताया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का खास संदेश लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा शुक्रवार को​​​​​​​ चांपा पहुंचे। सीएम साय ने अपने वर्चुअल संदेश में सूर्यवंशी समाज को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आरक्षण किसी भी कीमत पर खत्म नहीं होगा। आरक्षण संविधान की आत्मा है। पीएम नरेंद्र मोदी भी खुद कह चुके हैं कि आरक्षण जैसे चल रहा था चलता रहेगा, कभी खत्म नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में भी दिखेगा चक्रवाती तूफान मोंथा का कहर, 5 जिलों में रेड अलर्ट जारी

कांग्रेस भ्रम फैला रही है

कांग्रेस पार्टी कहती है कि तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो आरक्षण खत्म हो जाएगा, संविधान को खतरा है। बीजेपी कहती है कि कोई आरक्षण खत्म नहीं होगा और न ही संविधान में कोई बदलाव होगा। कांग्रेस इस मुद्दे पर भ्रम फैलाने का काम कर रही है।

रामलला के दर्शन के लिए प्रदेश सरकार करेगी व्यवस्था

बता दें कि सूर्यवंशी समाज के सम्मेलन में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने राज्य सरकार द्वारा समाज के लोगों को रामलला के दर्शन करने अयोध्या ले जाने की व्यवस्था करने की बात कही है। इस कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय भी वर्चुअल के माध्यम से जुड़े और सूर्यवंशी समाज के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए समाज के हित में काम करने का वादा किया।

बीजेपी प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ​​​​​​​को जीताने की अपील की

इसे भी पढ़ें:  ED ने पूछताछ के लिए कवासी लखमा और हरीश लखमा को किया तलब

सीएम विष्णुदेव ​​​​​​​साय ने समाज को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर मुलाकात करने को कहा। इसके साथ उन्होंने समाज के हर वर्ग को मदद करने की बात कही है। सीएम ​​​​​​​साय ने बीजेपी प्रत्याशी कमलेश जांगड़े को वोट देकर जीताने और लोकसभा चुनाव और केंद्र में फिर से नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles