Advertisment
छत्तीसगढ़महतारी वंदन योजनारायपुर

1 मई को आएगी महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त, 70 लाख महिलाओं के खातों में आएंगे एक-एक हजार

करीब 655 करोड़ रुपए होंगे ट्रांसफर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त 1 मई को दी जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इसकी लिए पूरी तैयारी कर ली है। प्रदेश की 70 लाख 12 हजार से ज्यादा महिलाओं के खाते में करीब 655 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा की थी कि इस बार महतारी वंदन योजना के पैसे तय समय पर ही आएंगे। राशि का भुगतान हर महीने के पहले सप्ताह में ही किया जाना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को एक-एक हजार रुपए मिलेंगे।

योजना के लिए फॉर्म जमा करती महिलाएं (फाइल फोटो)
योजना के लिए फॉर्म जमा करती महिलाएं (फाइल फोटो)

मार्च में हुई थी योजना की शुरुआत

इसे भी पढ़ें:  कांगेर वैली नेशनल पार्क यूनेस्को की अस्थाई सूची में शामिल, होली पर छत्तीसगढ़ को मिली खुशियां

प्रदेश में महतारी वंदन योजना की शुरुआत 10 मार्च से हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना का शुभारंभ किया था। इसके बाद 2 और 3 अप्रैल को योजना की दूसरी किस्त जारी की गई। महिलाओं को सालाना 12 हजार रुपए मिलेंगे।

योजना के लिए फॉर्म जमा करती महिलाएं (फाइल फोटो)

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles