Advertisment
कांग्रेसदिल्लीलोकसभा चुनाव 2024

लोकसभा चुनाव-2024:दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने पद से इस्तीफा दिया, AAP से गठबंधन पर नाराज

contact for Ad1
S G Travels
WhatsApp Image 2026-06-17 at 4.28.41 PM

लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के मुताबिक, लवली दिल्ली में टिकट बंटवारे से नाराज बताए जा रहे हैं। कांग्रेस ने 31 अगस्त 2023 को अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया था। लवली शीला दीक्षित की सरकार में परिवहन मंत्री रह चुके हैं।

अरविंदर सिंह लवली पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को चिट्‌ठी लिखी है। उन्होंने कहा- दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी। इसके बावजूद, पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का फैसला किया।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला कर्मचारी से छेड़छाड़, पैसा जमा करने के दौरान शख्स ने उसके…?

दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर छठवें चरण में 25 मई को वोट डाले जाएंगे। यहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच गठबंधन हुआ है। AAP 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।कांग्रेस ने उत्तर पूर्व दिल्ली से कन्हैया कुमार, चांदनी चौक से जयप्रकाश अग्रवाल और नॉर्थ-वेस्ट से दलित नेता और पूर्व सांसद उदित राज को उम्मीदवार बनाया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles