Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा में हनुमान जी की मूर्ति के साथ छेड़छाड़, सामने रखा पत्थर और मिट्टी, तोरण को तोड़ सड़क पर फेंका

10-15 युवक CCTV में आए नजर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कटौद में तालाब के किनारे स्थापित भगवान हनुमान की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ किया गया है। मूर्ति के सामने पत्थर और मिट्टी रखा गया है। वहीं तोरण से सजे हुए पंडाल को तोड़ कर सड़क किनारे फेंक दिया गया है। सीसीटीवी कैमरे में घटना के समय 10 से 15 युवक रात में मौके पर घूमते हुए दिख रहे हैं। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, ग्राम कटौद में बुधवार की रात 10 से 15 युवक गांव में घूमते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं और हिंदू देवी-देवताओं को गाली गलौज दे रहे हैं। वहीं हाथो में डंडा और हथियार भी रखे हुए हैं। गांव के तालाब के किनारे हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की गई है। मूर्ति के सामने उपद्रवियों ने पत्थर और मिट्टी रखकर हनुमान जी के मूर्ति के साथ छेड़छाड़ करते हुए तोड़ने की कोशिश की गई है।

इसे भी पढ़ें:  ट्रेन से कटकर दो भाइयों की मौत:पार्टी करने के बाद घूमने निकले थे दोनों, सुसाइड या हादसा जांच में जुटी पुलिस

तोरण को निकालकर सड़क में फेंका

बदमाशों ने हनुमान जयंती पर तोरण से सजाए गए पंडाल को तोड़ा और तोरण को भी निकालकर सड़क में फेंक दिया। गुरुवार की सुबह इस घटना का पता चलने पर बजरंग दल, सर्व हिंदू संगठन और ग्रामीणों की भीड़ मूर्ति के पास उमड़ पड़ी। अक्रोशित लोगों ने चक्का जाम करने का प्रयास किया गया। घटना की जानकारी नवागढ़ पुलिस को दी गई।

कुछ महीने पहले भी मूर्ति के साथ हुई थी तोड़-फोड़

सूचना के बाद नवागढ़ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराया गया। जिसके बाद आवागमन शुरू किया गया। कुछ महीने पहले भी भगवान हनुमान की मूर्ति के साथ अज्ञात उपद्रवियों ने तोड़ फोड़ की थी। वहीं लगतार हनुमान जी की मूर्ति को निशाना बनाया जा रहा है।

सीसीटीवी कैमरे में 10 से 15 युवक आए नजर

इसे भी पढ़ें:  बकरे की बलि चढ़ाकर लौटते वक्त पलटी पिकअप, 13 घायल, 6 की हालत नाजुक

जांच में जुटी पुलिस सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है जिसमें 10 से 15 युवक नजर आ रहे हैं। पुलिस उन युवकों की तलाश कर रही है। नवागढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। वहीं इस घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles