Advertisment
Accidentकोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत, 40 पर FIR

कोरबा पुलिस ने चक्काजाम करने वालों पर दर्ज किया अपराध, आवागमन हुआ था बाधित

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा में सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत को लेकर परसाभाटा चौराहे पर जाम लगाने के मामले में पुलिस एक्शन मोड पर है। चक्काजाम करने पर 40 से अधिक लोगों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। साथ ही CCTV फुटेज के आधार पर सम्बंधित लोगों को खोज रही है। पूरा मामला बालको थाना क्षेत्र का है।

पिछले दिनों बालकोनगर थाना के परसाभाटा क्षेत्र में ट्रेलर की ठोकर से एक ऑटो चालक मनोज लहरे सहित कई लोग घायल हो गए थे, जिसमे ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं ऑटो सवार 5 लोग घायल हो गए थे, उन्हें बालको के विभागीय अस्पताल में भर्ती किया गया था।

सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत
सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत

ऑटो चालक संघ ने किया चक्काजाम

इसे भी पढ़ें:  जगदलपुर में खुला पासपोर्ट कार्यालय, अब नहीं लगाना होगा रायपुर का चक्कर…

ऑटो चालक की मौत से नाराज ऑटो चालक संघ और लोगों ने रास्ते को जाम कर दिया था। इसके कारण आवागमन बाधित हुआ। पूरी व्यवस्था पर असर पड़ा। इस घटना को लेकर पुलिस ने अब करवाई शुरू की है।

चक्काजाम करने पर 40 से अधिक लोगों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया
चक्काजाम करने पर 40 से अधिक लोगों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया

40 से अधिक लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

बालको थाना प्रभारी अभिनवकांत सिंह ने बताया कि नीलांबर सिंह की रिपोर्ट पर 40 से अधिक लोगों के विरुद्ध आईपीसी की धाराओं के अंतर्गत प्रकरण पंजीकृत किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संबंधित लोगों की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ की 10 सीटों पर भाजपा का कब्जा, सिर्फ एक सीट पर कांग्रेस की जीत

सड़क को चौड़ा करने का फैसला

आपको बता दें कि हादसे के बाद प्रशासन ने संबंधित इलाके में सड़क को चौड़ा करने का भी फैसला लिया है, लेकिन साथ ही पुलिस ने भी ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए लगाम कसनी शुरू कर दी है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles