Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024 बिलासपुरकांग्रेसछत्तीसगढ़राजनीति

प्रधानमंत्री मोदी को गाली देने पर हंसते दिखे कन्हैया कुमार

बिलासपुर में कांग्रेस की सभा के बाद मीडिया के सवाल पर युवक ने कहा अपशब्द

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर में NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी और प्रवक्ता कन्हैया कुमार की जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दी गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं ने नाराजगी जताई। साथ ही आरोपी युवक के खिलाफ FIR भी दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी कांग्रेस कार्यकर्ता अरविंद सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

सभा के बाद कन्हैया कुमार मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पीएम मोदी को लेकर सवाल करने पर एक युवक ने अपशब्द कहा, जिसके बाद कन्हैया कुमार हंसते हुए निकल गए। शनिवार की घटना के बाद भाजपा के विधानसभा मस्तूरी के संयोजक बीपी सिंह ने मस्तूरी थाने में शिकायत की है।

PM मोदी को गाली देने पर भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने थाने में की शिकायत।
PM मोदी को गाली देने पर भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने थाने में की शिकायत।

उन्होंने पुलिस को बताया कि NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी और राष्ट्रीय प्रवक्ता कन्हैया कुमार की सभा मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भदौरा में थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कन्हैया कुमार मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में PM-किसान सम्मान निधि में फर्जीवाड़ा

भाजपा नेता ने अपनी शिकायत में कहा कि इस दौरान वहां पर कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, राजेंद्र शुक्ला समेत कांग्रेस के अन्य नेता मौजूद थे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मस्तूरी निवासी अरविंद सोनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहा है।

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र की हो रही किरकिरी

बिलासपुर लोकसभा के मस्तूरी क्षेत्र के भदौरा में कन्हैया कुमार की जनसभा कराने के पीछे कांग्रेस उम्मीदवार देवेंद्र यादव का प्रचार करना था। लेकिन सभा के बाद इस घटना की चर्चा पूरे देश में है और कांग्रेस उम्मीदवार देवेंद्र यादव की किरकिरी हो रही है।

इसे भी पढ़ें:  बलरामपुर में बवाल : युवक ने थाने में लगाई थी फांसी, टीआई और आरक्षक निलंबित

भाजपा नेता बीपी सिंह ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से कांग्रेस की बौखलाहट सामने आ गई है। अब वे प्रधानमंत्री जैसे गरिमापूर्ण पद पर आसीन व्यक्ति के लिए भी एकदम सड़क छाप भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। कांग्रेस की हार तय है इसलिए इनकी बौखलाहट सामने आ रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles