Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़महासमुंद

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर: महिला-पुरुष की मौके पर हुई मौत, मासूम की हालत गंभीर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

महासमुंद। जिले में पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम बोडरा के पास NH-53 रोड पर एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक पर सवार महिला और पुरुष की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला-पुरुष बाइक से पटेवा से तुमगांव आ रहे थे. इस दौरान बोडरा के पास यह हादसा हो गया. इस विभत्स हादसे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर लगते हीं दोनों महिला-पुरुष का क्षत-विक्षत शव सड़क में जहां-तहां फैल गया. मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है.

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस का विनाश तय, भ्रष्ट हो गई है बुद्धि

पुलिस ने घायल बच्चे को तुमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए भर्ती कराया है. बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालाक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles