Advertisment
बीजापुरAccidentछत्तीसगढ़

IED की चपेट में आया युवक, शरीर के चिथड़े उड़े

बीजापुर में नक्सलियों ने सड़क पर किया था प्लांट; आईईडी पर पैर आने से धमाका

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई है। विस्फोट इतना जोरदार था कि ग्रामीण के शरीर के चिथड़े उड़ गए। पूरा मामला मिरतुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से निर्माणाधीन सड़क पर पुल के किनारे IED प्लांट कर रखा था, जिसकी चपेट में ग्रामीण आ गया। ग्रामीण का नाम मुन्ना भारती (40) है, जो बस्तर जिले के बकावंड थाना क्षेत्र के देवड़ा गांव का रहने वाला था।

इसी सड़क के किनारे नक्सलियों ने लगाया था बम।
इसी सड़क के किनारे नक्सलियों ने लगाया था बम।

IED पर पैर आने से जोर का धमाका

इसे भी पढ़ें:  सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 41 लाख इनामी 3 नक्सलियों को मार गिराया, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

बताया जा रहा है कि मुन्ना भारती किसी काम से बीजापुर आया था। यहां डुमरीपालनार गांव से गंगालूर की तरफ जा रहा था। इसी बीच निर्माणाधीन सड़क पर नक्सलियों की लगाई IED पर इसका पैर आ गया और जोर का धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि पैर के चिथड़े उड़ गए।

मौके पर ही हुई मौत

बताया जा रहा है कि ब्लास्ट के बाद ग्रामीण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कुछ देर बाद इलाके के कुछ और ग्रामीण भी इस मार्ग से गुजरे तो उन्होंने शव देखा, जिसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे जवानों ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल लाया है। बताया जा रहा है कि, पुलिस फोर्स इलाके की सर्चिंग कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, भीषण हादसे में 2 युवकों की मौत, 3 गंभीर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles