Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

पंडरी कपड़ा मार्केट में 10 दुकानों के ताले टूटे

अकेला चोर दुकानों में खोजता रहा कैश, लाल जैकेट और जींस पहनकर पहुंचा था

contact for Ad1
S G Travels
WhatsApp Image 2026-06-17 at 4.28.41 PM

राजधानी रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट में एक चोर ने करीब 10 दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की है। चोर अकेला ही एक-एक करके दुकानों के भीतर घुसा और नगद रकम की तलाश करता रहा। लेकिन चोर के हाथ कोई बड़ी रकम नहीं लगी। इस पूरे चोरी कांड का CCTV वीडियो सामने आया है। अब इस मामले में देवेंद्र नगर पुलिस के पास व्यापारियों ने शिकायत की है।

जानकारी के मुताबिक, देवेंद्र नगर पुलिस को सूचना मिली कि पंडरी कपड़ा मार्केट के पगाढ़िया कॉम्प्लेक्स स्थित करीब 10 दुकानों के ताले टूटे है। पुलिस ने शिकायत के बाद मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। तो वहां पर रोहित होजरी, शिवम बैग, सूर्या होजरी समेत कई अन्य दुकानों के ताले टूटे थे।

इस पूरे चोरी कांड का CCTV वीडियो सामने आया है।
इस पूरे चोरी कांड का CCTV वीडियो सामने आया है।

15-20 हजार की रकम चोरी

इसे भी पढ़ें:  तीन बच्चों के साथ महिला रहस्यमयी तरीके से लापता, मायके जाने की बात कहकर निकली थी

चोर को बड़ी संख्या में दुकानों के ताले तोड़ने के बावजूद उसके हाथ कोई बड़ी रकम नहीं लगी। इस वारदात में 15 से 20 हजार रुपये की रकम की चोरी होने की बात सामने आ रही है। लेकिन बड़ी बात यह है कि इनमें से एक भी दुकान में ज्यादा कैश होता तो व्यापारी का बड़ा नुकसान हो सकता था।

चोर अकेला ही एक-एक करके दुकानों के भीतर घुसा और नगद रकम की तलाश करता रहा।
चोर अकेला ही एक-एक करके दुकानों के भीतर घुसा और नगद रकम की तलाश करता रहा।

CCTV में दिखा चोर

इस पूरे चोरी कांड का CCTV वीडियो भी सामने आया है। जिसमें चोर ने चेहरे पर कपड़ा बांधा हुआ है और सिर पर टोपी लगाई है। उसने लाल जैकेट और जींस पहन रखी है। चोर के हाथ में एक रॉड नजर आ रहा है, जिसके सहारे वह दुकानों के ताले तोड़ रहा है। फिर दुकान के भीतर घुसकर वह कैश रकम की तलाश कर रहा है। इस मामले में देवेंद्र नगर पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles