Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़ के मौसमरायपुर

छत्तीसगढ़ में तेज बारिश के साथ ओले गिरे

11 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट; दिन का पारा 9 डिग्री तक लुढ़का

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ के मौसम में उलटफेर का दौर जारी है। 9 से 11 अप्रैल तक मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर समेत आसपास के जिलों में सोमवार रात से बारिश का दौर जारी है। रायपुर में मंगलवार सुबह तेज बारिश और कुछ जगहों पर ओले गिरे हैं।

3 दिनों तक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। सोमवार शाम को एक बार फिर जोरदार बारिश हुई, इसके बाद मंगलवार को भी बारिश जारी रही। इसके चलते तापमान 9 डिग्री तक गिर गया है।

चिल्फी घाटी में सोमवार को 20 मिनट तक गिरे ओले।
चिल्फी घाटी में सोमवार को 20 मिनट तक गिरे ओले।

चिल्फी घाटी में सोमवार को 20 मिनट तक गिरे ओले

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में आज से हीट वेव का अलर्ट:रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग संभाग में पड़ेगी तेज गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में सोमवार को सरगुजा संभाग बिलासपुर संभाग और रायपुर और दुर्ग संभाग के तेज हवा के साथ बारिश हुई। वहीं, चिल्फी घाटी में सोमवार को दोपहर के समय 20 मिनट तक ओले गिरते रहे।

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को राजनांदगांव (मानपुर ) में 30.5 मिलीमीटर, बालोद में 24.1, धमतरी में 21.9 मिली मीटर, रायपुर के माना में 15 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

रायपुर में मंगलवार सुबह तेज बारिश और कुछ जगहों पर ओले गिरे हैं।
रायपुर में मंगलवार सुबह तेज बारिश और कुछ जगहों पर ओले गिरे हैं।

दिन का तापमान गिरा

रायपुर में सोमवार को 29.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम था। बिलासपुर में दिन का अधिकतम तापमान 10 डिग्री कम रहा। पेंड्रा, अंबिकापुर में भी दिन का पारा औसत से 8 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया है। बारिश अंधड़ और तेज हवा चलने के कारण रायपुर समेत बिलासपुर, अंबिकापुर और दुर्ग में भी रात का तापमान औसत से तीन से चार डिग्री तक कम रहा।

मंगलवार को रायपुर में काफी तेज बारिश हुई।
मंगलवार को रायपुर में काफी तेज बारिश हुई।

बारिश से बढ़ी किसानों की चिंता

इसे भी पढ़ें:  कार कंपनी के यार्ड में लगी आग, 13 गाड़ियां जलकर खाक Video

हल्की बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन बेमौसम बरसात ने किसानों की फसलों के नुकसान होने की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और समुद्र से आ रही नमी के कारण ऐसा बदलाव देखने को मिल रहा है। बारिश से प्रदेश के सभी हिस्सों में दिन का तापमान लुढ़का है।

शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान सामान्य से अंतर
रायपुर 29.5 डिग्री -9 डिग्री
रायपुर (माना) 29.1 डिग्री -10 डिग्री
बिलासपुर 29.4 डिग्री -10 डिग्री
अंबिकापुर 26 डिग्री -10 डिग्री
पेंड्रा 28.1 डिग्री -8 डिग्री
राजनांदगांव 34 डिग्री
दुर्ग 32 -7 डिग्री
जगदलपुर 33.8 डिग्री -3 डिग्री
इसे भी पढ़ें:  महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा को नहीं मिली सरकारी गेस्ट हाउस के टॉयलेट का इस्तेमाल करने की इजाजत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles