Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

CG Crime: सहकर्मी ने युवती का बनाया अश्लील वीडियो

फिर वायरल करने की धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

contact for Ad1
S G Travels
WhatsApp Image 2026-06-17 at 4.28.41 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने है. जहां एक युवती ने अपने सहकर्मी पर उसका अश्लील वीडियो बनाने और वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. वहीं पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है.

जानकारी के अनुसार पूरा मामला टिकरापारा थाना इलाके का है. आरोपी युवक चंदूलाल साहू शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में काम करता है. उसने अपने महिला सहकर्मी की पहले चुपचाप अश्लील तस्वीरें खींच ली. इसके बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर हवस मिटाता रहा.

पीड़िता ने उसके साथ हो रहे अनाचार का कई बार विरोध भी किया, लेकिन चंदूलाल उसे लगातार अपनी हवस का शिकार बनाता रहा. इस प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की. जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी युवक चंदूलाल साहू को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

इसे भी पढ़ें:  सुरंग में नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री, सुकमा बीजापुर बार्डर पर था अंडरग्राउंड ठिकाना

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles