Advertisment
कांग्रेसछत्तीसगढ़राजनांदगांवराजनीतिलोकसभा चुनाव 2024

गुरुद्वारे में मोजा-टोपी पहनकर गए भूपेश बघेल

विधायक और कार्यकर्ताओं ने भी नियमों का नहीं किया पालन, सिख समुदाय ने जताया विरोध

contact for Ad1
S G Travels
WhatsApp Image 2026-06-17 at 4.28.41 PM

राजनांदगांव लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सीएम भूपेश बघेल शनिवार को गुरुद्वारे में मोजा और सिर पर टोपी लगाए पहुंच गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिख समुदाय विरोध जता रहा है।

दरअसल, भूपेश बघेल चुनावी प्रचार-प्रसार के दौरान राजनांदगांव के बाघनदी पहुंचे थे, जहां गुरुद्वारा में भी मत्था टेकने गए। उनके साथ डोंगरगांव विधायक दालेश्वर साहू और कांग्रेस कार्यकर्ता भी थे। सभी कार्यकर्ताओं ने भी मोजा पहने हुए सिर को बिना ढके गुरुद्वारे में प्रवेश किया।

नियमों का पालन करना जरूरी- सिख समुदाय

इस मामले में सिख समुदाय का कहना है गुरुद्वारे में प्रवेश करते समय नियमों का पालन करना जरूरी है। जो हुआ नियम के विपरीत था। इससे समाज के लोग नाराज है। गुरुद्वारा साहेब के पावन और पवित्र स्थान में प्रवेश करने के कुछ नियम है। जिसे पालन करना पड़ता है।

मोजा और टोपी पहनकर गुरुद्वारे के अंदर प्रवेश वर्जित है। इसी प्रकार सिर पर रुमाल या पटका रखकर या पगड़ी बांधकर ही श्री श्रीगुरुद्वारा साहेब में प्रवेश कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  नाबालिग के साथ 6 दरिंदों ने किया गैंगरेप, एक ने भागकर बचाई अपनी अस्मत, सभी आरोपी गिरफ्तार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles