Advertisment
कांग्रेसछत्तीसगढ़बीजेपीराजनीतिरायपुरलोकसभा चुनाव 2024

मैं हूं मोदी का परिवार : पीएम मोदी के खिलाफ महंत के विवादास्पद बयान पर भाजपा आक्रामक, जारी किया पोस्टर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत द्वारा विवादास्पद बयान देने के दूसरे दिन ही भाजपा ने पूरा मोर्चा खोल दिया है. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बुधवार को भाजपा का पोस्टर लांच किया जिसमें लिखा है ‘मैं हूं मोदी का परिवार, पहली लाठी मुझे मारो.’

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया के सामने पोस्टर जारी करते हुए कहा कि भाजपा पोस्टर के जरिए जनता तक मुद्दे को ले जाना चाहती है. मोदी और जनता से माफी मांगने की अपील की गई है. इसके साथ चुनाव आयोग से भी माफी मांगनी चाहिए. महंत ने सामूहिक रूप से हिंसा फैलाने के लिए प्रेरित किया है. जब-जब ऐसे बयान आए हैं मोदी जी के लिए जनता का प्रेम बढ़ा ही है.

इसे भी पढ़ें:  दुर्ग के संगवारी मतदान केंद्र में बड़ी लापरवाही

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जो वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष हो और दिग्गज नेता हो, अगर वह यह कहें कि जो मोदी का सिर फोड़ेगा, उसे जिताओ. देश के प्रधानमंत्री के बारे में इस तरीके का बयान अशोभनीय है. चुनाव आयोग से आग्रह है कि उन पर कार्रवाई होनी चाहिए, यह आचार संहिता का उल्लंघन है.

विजय शर्मा ने कहा कि पहले भी चाय वाला नीच राजनीति करने वाला कहा गया है. यहां तक उनके व्यक्तिगत जीवन पर भी सवाल उठाए गए. आज सिर फोड़ने की बात कही जा रही है. लोकतांत्रिक मान-मर्यादाओं के साथ इस चीज का विरोध किया जाएगा. बयान के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हंस रहे थे. नेताओं के अपील में ताकत होती है, ऐसा नहीं किया जाना चाहिए.

इसे भी पढ़ें:  नहर के पास लावारिस मिली नवजात बच्ची: पूर्व सरपंच ने अस्पताल में करवाया भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles