Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसछत्तीसगढ़बीजेपी

आज नॉमिनेशन करेंगे भूपेश बघेल और ताम्रध्वज साहू

कांकेर से बीजेपी के भोजराज भी भरेंगे पर्चा; नामांकन रैली में CM साय होंगे शामिल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए दो लोकसभा सीटों पर आज कांग्रेस प्रत्याशी पर्चा जमा करेंगे। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल और महासमुंद से ताम्रध्वज साहू नॉमिनेशन भरने जा रहे हैं। कांकेर से बीजेपी उम्मीदवार भोजराज नाग भी आज पर्चा भर रहे हैं। इस दौरान सीएम विष्णु देव साय, प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन नबीन समेत कई दिग्गज नेता भी शामिल होंगे।

महासमुंद से बीजेपी प्रत्याशी रूपकुमारी 3 अप्रैल और राजनांदगांव से प्रत्याशी संतोष पांडेय 4 अप्रैल को पर्चा भरेंगी। दोनों नामांकन रैली में सीएम विष्णु देव साय भी मौजूद रहेंगे।

राजनांदगांव में रैली के जरिए शक्ति प्रदर्शन

कांग्रेस ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल को राजनांदगांव से टिकट देकर इस सीट को हाईप्रोफाइल बना दिया है। यहां बघेल का मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी और मौजूदा सांसद संतोष पांडेय से है। आज नामांकन से पहले स्टेट स्कूल मैदान में कांग्रेस की सभा और रैली का भी आयोजन किया जाएगा। रैली शीतला मंदिर में खत्म होगी।

इसे भी पढ़ें:  सरगुजा-बलरामपुर में गिरे ओले, सड़क से खेतों तक बिछी बर्फ की मोटी चादर

नामांकन के दौरान नेता प्रतिपक्ष चरण दास मंहत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज मौजूद रहेंगे। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के भी आने की संभावना है।

राजनांदगांव रवाना होने से पहले पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल ने भूपेश बघेल को टीका लगाया।
राजनांदगांव रवाना होने से पहले पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल ने भूपेश बघेल को टीका लगाया।

बघेल बोले- आपका प्यार-विश्वास लेकर राजनांदगांव के लिए निकल चुका हूं

नामांकन दाखिले से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फोटो शेयर करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने लिखा- आप सबका प्यार और विश्वास साथ लेकर भिलाई से राजनांदगांव के लिए निकल चुका हूं। सबके आशीर्वाद और भरोसे के साथ आज राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल करूंगा।

इसे भी पढ़ें:  45 साल के शख्स ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, घुमाने के बहाने घर ले जाकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

महासमुंद में ताम्रध्वज साहू दाखिल करेंगे नामांकन

महासमुंद से कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू भी आज रैली के साथ नामांकन जाम करेंगे। कांग्रेस भवन में 11 बजे सभा होगी। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। सभा के बाद रैली निकलेगी।

इसी तरह 3 अप्रैल को बीजेपी की प्रत्याशी रूपकुमारी नामांकन दाखिल करेंगी। नामांकन जमा करने से पूर्व स्थानीय हाई स्कूल मैदान में चुनावी सभा होगी। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश सह-प्रभारी नितिन नबीन समेत पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे।

भोजराज नाग आज दाखिल करेंगे नामांकन

कांकेर से बीजेपी के कैंडिडेट भोजराज नाग भी आज गाजे-बाजे के साथ नामांकन पत्र जमा करेंगे। रैली में सीएम विष्णु देव साय, प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन नबीन प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा समेत कई मंत्री और नेता मौजूद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें:  तड़पता रहा मरीज..बर्थडे-पार्टी करता रहा स्टाफ:हॉस्पिटल में इलाज करने से किया मना, कहा- OPD टाइम खत्म

शहर के पुराने कम्युनिटी हॉल से नामांकन रैली निकलेगी, जो मुख्य सड़क से होते हुए नए बस स्टैंड पहुंचेगी। भोजराज शुभ मुहूर्त में पर्चा जमा करेंगे। इसके बाद सभा में शामिल होंगे।

​​​नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल

दूसरे चरण की तीन सीटों राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल है। 5 अप्रैल को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी। नाम वापसी 8 अप्रैल तक हो सकेगा। 8 अप्रैल को ही रिटर्निंग अधिकारी अभ्यर्थियों को चुनाव चिह्न आवंटित करेंगे। वहीं, 26 अप्रैल को मतदान और 4 जून को मतगणना होगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles