Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़रायगढ़

BREAKING : आप नेता ने भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली

सीने में 3 गोलियां धंसने से हालत नाजुक, रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ़ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आम आदमी पार्टी (AAP) नेता अमर अग्रवाल ने एक युवक के सीने में गोली मार दी। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे तीन गोलियां लगी हैं। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, अमर अग्रवाल खरसिया विधानसभा से AAP के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुका है। बताया जा रहा है कि घायल गोपाल गिरी और अमर अग्रवाल का 2019 से जमीन विवाद चल रहा है। वारदात के बाद से AAP नेता भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

घायल गोपाल गिरी को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
सोमवार को भी अमर अग्रवाल और खरसिया निवासी गोपाल गिरी के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अमर अग्रवाल ने फायर कर दिया। इसके बाद भाग निकला। लोगों ने गोपाल को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर देख रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। खरसिया एसडीओपी प्रभात पटेल ने बताया कि वारदात के बाद से गोली चलाने वाला अमर अग्रवाल फरार है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी का लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें:  नदी के तेज बहाव में बह गए चाचा-भतीजा: SDRF की टीम तलाश में जुटी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles