Advertisment
छत्तीसगढ़

सनकी युवक की खतरनाक करतूत : पेट्रोल डलवाने के दौरान सिगरेट पीने से मना करने पर गाड़ी में लगाई आग, बदमाश गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाशों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को बीरगांव स्थित पेट्रोल पंप में दो युवक पेट्रोल डलवाने पहुंचे। तभी एक युवक सिगरेट जलाने लगा, जब दोस्त ने उसे मना किया तो उसने जलता लाइटर टंकी में फेंक दिया। लेकिन समय रहते स्टाफ ने सूझबूझ से आग को बुझा दिया। इस घटना CCTV फुटेज सामने आया है।

CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि, बीरगांव स्थित पेट्रोल पंप में दो युवक पेट्रोल डलवाने पहुंचे। तभी एक युवक सिगरेट जलाने लगा, जब दोस्त ने उसे मना किया तो उसने जलता लाइटर टंकी में फेंक दिया। हालांकि, समय रहते स्टाफ ने आग पर काबू पा लिया। जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। लेकिन इस घटना ने एक बार लोगों को सकते में डाल दिया है।

इसे भी पढ़ें:  तीजा पर महिलाओं के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेनें, जानिए कौन से रूट पर की गई है विशेष व्यवस्था

पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार 
यदि आग फैल जाती तो आसपास खड़े अन्य वाहनों और पंप को भारी नुकसान हो सकता था। पूरी घटना पेट्रोल पंप में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles