Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर – कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप गिरफ्तार, इस मामले में हुई गिरफ्तारी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_44_19 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_46_45 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_35_18 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_41_56 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_49_26 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_53_04 AM

जांजगीर। खोखरा से पीथमपुर सड़क निर्माण की मांग को लेकर चक्काजाम करना जांजगीर विधायक व्यास कश्यप और उनके समर्थकों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने विधायक व्यास कश्यप सहित उनके दर्जनभर साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर सभी को गिरफ्तार किया। हालांकि, मामला जमानती प्रकृति का होने के कारण सभी आरोपियों को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

यह कार्रवाई सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खोखसा ओवरब्रिज पर की गई चक्काजाम की घटना को लेकर की गई है। पुलिस के अनुसार, यह मामला 30 जून 2025 का है, जब विधायक और उनके समर्थकों ने सड़क की खराब स्थिति को लेकर खोखसा ओवरब्रिज से पीथमपुर मार्ग तक यातायात पूरी तरह बाधित कर दिया था।

एम्बुलेंस रोके जाने से बढ़ा मामला

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी एम्बुलेंस चालक है और 30 जून की शाम करीब 4 बजे वह एम्बुलेंस से मरीज को लेकर अस्पताल जा रहा था। उसे खोखसा ओवरब्रिज के बाईं ओर स्थित नर्सिंग होम जाना था, लेकिन उसी दौरान ग्राम जर्वे (च) के सरपंच और उनके सहयोगियों द्वारा सड़क जाम कर दिया गया। आरोप है कि चक्काजाम कर रहे लोगों ने एम्बुलेंस को बलपूर्वक रोक दिया, जिससे मरीज को अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई।

इसे भी पढ़ें:  अब देश के लिए चौके छक्के लगाएगा सुकमा का तनुज जैसवाल, राष्ट्रीय टीम में हुआ चयन

इस घटना से आहत होकर एम्बुलेंस चालक ने सिटी कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2) और 126(2) के तहत अपराध कायम कर विवेचना शुरू की।

जांच के बाद गिरफ्तारी, फिर जमानत

पुलिस विवेचना के दौरान नामजद आरोपियों की भूमिका सामने आने के बाद विधायक व्यास कश्यप सहित कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। चूंकि मामला जमानती धाराओं का था, इसलिए सभी को आवश्यक औपचारिकताओं के बाद जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि चक्काजाम में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और उनकी तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें:  सात समंदर पार से NRI पहुंचा प्रधानमंत्री का प्रचार करने:भिलाई में पिछले 1 महीने से है संतोष तिवारी

कांग्रेस विधायक सहित इन समर्थकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

1- व्यास कश्यप (60 वर्ष), निवासी नैला, जांजगीर

2- संदीप तिवारी (49 वर्ष), निवासी ग्राम मेहदा, पामगढ़

3- उत्तरा कश्यप (33 वर्ष), निवासी ग्राम जर्वे (च), जांजगीर

4- गोपाल कश्यप (42 वर्ष), निवासी ग्राम जर्वे (च), जांजगीर

5 – व्यास टंडन (63 वर्ष), निवासी ग्राम जर्वे (च), जांजगीर

6- अरमान मोहम्मद (42 वर्ष), निवासी नैला, जांजगीर

7 – गिरधारी कश्यप (36 वर्ष), निवासी ग्राम जर्वे (च), जांजगीर

8- उमा राठौर (41 वर्ष), निवासी ग्राम सिवनी चापा

9- डंकेश्वर यादव (31 वर्ष), निवासी ग्राम जर्वे (च), जांजगीर

10- कमल कश्यप (35 वर्ष), निवासी ग्राम जर्वे (च), जांजगीर

इसे भी पढ़ें:  एक फीट गहरे पानी में तैरती मिली पति-पत्नी की लाश, इलाके में फैली सनसनी

11- योगेश कश्यप (33 वर्ष), निवासी ग्राम जर्वे (च), जांजगीर

12- संजय कुमार यादव (40 वर्ष), निवासी ग्राम जर्वे (च), जांजगीर

राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज

विधायक की गिरफ्तारी के बाद जिले के राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, इस पूरे मामले पर विधायक या उनके समर्थकों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles