Advertisment
छत्तीसगढ़

प्रेम प्रसंग और शादी को लेकर विवाद : छालीवुड फिल्म डायरेक्टर मोहित साहू पर युवती ने लगाया मारपीट का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छालीवुड फिल्म डायरेक्टर मोहित साहू पर एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं. युवती का आरोप है कि मोहित साहू पहले से शादीशुदा है, इसके वह बावजूद उसे जबरन उज्जैन लेगया और शादी करली. पहले से शादीशुदा होने की जानकारी मिलने पर युवती और फिल्म निर्माता के बीच विवाद हुआ. विवाद के बाद इतना बढ़ा कि मोहित साहू ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर दी. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मोहित साहू के साथ एक फ्लैट पर युवती लहुलुहान हालत में डरी सहमी दिखाई देती है.

फ्लैट में युवती के साथ हो रहे मारपीट के बीच पड़ोसी और महिला सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाया. इसके बाद घटना की शिकायत पुरानी बस्ती पुलिस थाने में की गई. फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

 

इसे भी पढ़ें:  मौत बनता मलेरिया, दो सगे भाईयों की गई जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार,जीपीएम में डराने लगा डायरिया

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles