Advertisment
छत्तीसगढ़

डॉ. रमन ने लिखा सीएम साय को पत्र: अंगदान करने वालों को राजकीय सम्मान देने का किया आग्रह

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_44_19 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_46_45 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_35_18 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_41_56 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_49_26 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_53_04 AM

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राज्य में अंगदान को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और मानवीय पहल की है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर यह आग्रह किया है कि, मृत्योपरांत अंगदान करने वाले व्यक्तियों को ‘राजकीय सम्मान’ प्रदान करने की नीति पर गंभीरता से विचार किया जाए।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने पत्र में सुरेश खांडवे (अध्यक्ष सर्वधर्म सेवा संस्था, भिलाई) की माँग को आगे बढ़ाते हुए उल्लेख किया है कि, देश में अंगदान की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। वर्तमान में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर मात्र 0.34 प्रतिशत लोग ही अंगदान कर रहे हैं। जबकि आँख, किडनी, लीवर जैसे महत्वपूर्ण अंगों की अनुपलब्धता के कारण हर वर्ष लाखों लोगों की असमय मृत्यु हो जाती है। यदि अंगदान को सामाजिक सम्मान और सरकारी मान्यता मिले, तो इस संकट को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

अंगदान के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य है पीछे- डॉ. रमन
डॉ. रमन सिंह ने पत्र में यह भी लिखा है कि, छत्तीसगढ़ राज्य अंगदान के मामले में देश के कई अन्य राज्यों की तुलना में पीछे है, जबकि तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे राज्यों ने अंगदाताओं को राजकीय सम्मान देने की घोषणा कर उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। इन राज्यों में इस निर्णय के बाद अंगदान के प्रति जनजागरूकता और सहभागिता में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।

इसे भी पढ़ें:  बलौदाबाजार में ट्रक-बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार घायल; शादी में शामिल होने जांजगीर जा रहा था युवक

मृत्योपरांत अंगदान करने वालों को राजकीय सम्मान देने की मांग
विधानसभा अध्यक्ष ने अपने पत्र में यह भी बताया कि, सर्वधर्म सेवा संस्था, (छ.ग.) के अध्यक्ष सुरेश खांडे द्वारा राज्य में मृत्योपरांत अंगदान करने वालों को राजकीय सम्मान दिए जाने की मांग की गई है, जिसे जनहित में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया है।

छत्तीसगढ़ में अंगदान को सामाजिक स्वीकृति मिले- डॉ. रमन
डॉ. रमन सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि, जनहित को सर्वोपरि रखते हुए इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लिया जाए और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देकर उपयुक्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि छत्तीसगढ़ में अंगदान को सामाजिक स्वीकृति, सम्मान और प्रेरणा मिल सके।

इसे भी पढ़ें:  बच्चों को जहर देकर मां ने खुद पीया, तीनों की हालत गंभीर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles