Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

शिवरीनारायण में गुंडागर्दी, जेसीबी से जबरन तोड़ा 40 लाख का घर-दुकान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में केरा रोड पर मारपीट और जबरन दुकान तोड़े जाने का गंभीर मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता रवि प्रकाश गुप्ता के अनुसार, 28 दिसंबर 2025 को उनके घर और दुकान को जेसीबी मशीन से तोड़ा गया। आरोप है कि यह कार्रवाई ईश्वरी केशरवानी, अनूप केशरवानी, हेमंत शर्मा, खगेंद्र केशरवानी सहित 25 से 30 अन्य लोगों द्वारा खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए की गई।

पीड़ित का आरोप है कि दुकान में काम करने वाले कर्मचारी के साथ मारपीट की गई, उसे गंदी गालियाँ और जाति-सूचक अपशब्द कहे गए। साथ ही सीसीटीवी कैमरे उखाड़कर ले जाने और दुकान में रखे लगभग 10 लाख रुपये के कपड़े के 8 बंडल तथा 50 बोरी सीमेंट चोरी किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  रेलवे नोटिस से 250 परिवारों के सिर से छत छिनने का संकट : मुख्य चौक पर लोगों का विरोध-प्रदर्शन, विस्थापन और मुआवजे की मांग

रवि प्रकाश गुप्ता ने बताया कि उन्होंने हाल ही में करीब 40 लाख रुपये खर्च कर दुकान का निर्माण कराया था, जिसे पूरी तरह नुकसान पहुँचा है। इस घटना को लेकर आज सैकड़ों की संख्या में लोग शिवरीनारायण थाने पहुँचे और कार्रवाई की मांग की। फिलहाल शिवरीनारायण थाना प्रभारी द्वारा पूरे मामले की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles