Advertisment
छत्तीसगढ़

तमनार में कोयला खदान का विरोध, ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, बसों में लगाई आग, टीआई समेत कई पुलिसकर्मी घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ़। तमनार ब्लॉक के धौराभाठा में जिंदल उद्योग को आवंटित गारे-पेलमा सेक्टर-1 कोल ब्लॉक में भू-अधिग्रहण और प्रस्तावित उत्खनन परियोजना का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सीएचपी चौक पर धरने पर बैठे ग्रामीणों को हटाने गए पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया। वहीं बस समेत कई गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए आग भी लगा दी। पथराव में महिला टीआई कमला पुसाम समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

गांव में भारी तनाव का माहौल है। मौके पर अतिरिक्त बल भेजा गया है। पुलिस ने 30 से 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

इसे भी पढ़ें:  पति-पत्नी विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, व्हाट्सएप चैट और कॉल रिकॉर्डिंग सबूत के रूप में मान्य, पत्नी की याचिका खारिज

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles