Advertisment
छत्तीसगढ़

भुवनेश्वर में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहे रायगढ़ के छात्र की संदिग्ध मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

ओडिशा/रायगढ़। भुवनेश्वर की मशहूर Kalinga Institute of Industrial Technology (KIIT) यूनिवर्सिटी से एक और दुखद खबर सामने आई है. कंप्यूटर साइंस का पहला साल पढ़ रहे राहुल यादव नाम के छात्र की मौत उसके हॉस्टल कमरे में हो गई. पुलिस का कहना है कि यह इस साल यूनिवर्सिटी में होने वाली तीसरी ऐसी संदिग्ध मौत है. राहुल छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से था और कुछ महीने पहले ही KIIT में एडमिशन लेकर पढ़ाई शुरू की थी. रविवार देर रात हॉस्टल के छात्रों ने देखा कि राहुल अपने कमरे का दरवाजा काफी देर से नहीं खोल रहा है. उन्होंने कई बार आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने वार्डन को बताया और फिर पुलिस को सूचना दी गई.

इसे भी पढ़ें:  पंडित प्रदीप मिश्रा के कार्यक्रम में दुखद घटना, आरक्षक की हुई मौत

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरा अंदर से लॉक था. अधिकारियों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के साथ दरवाजा खोला गया. अंदर राहुल बेहोश अवस्था में मिला. उसे तुरंत KIMS अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इन्फोसिटी पुलिस ने इस मामले को अचानक मौत के तौर पर दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है. घटनास्थल पर एक वैज्ञानिक अधिकारी भी पहुंचीं. उनकी मौजूदगी में पुलिस ने राहुल का मोबाइल, लैपटॉप और कमरे से मिले कुछ और सामान जब्त किए. कमरा सील कर दिया गया है. राहुल के माता-पिता को जानकारी दे दी गई है और वे भुवनेश्वर के लिए निकल चुके हैं. पोस्टमॉर्टम उनके आने के बाद ही किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:  हेरोइन बेचने ग्राहक की तलाश करते 2 युवक गिरफ्तार, 12 लाख का चिट्टा और 53 हजार कैश जब्त

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles