Advertisment
छत्तीसगढ़

बड़ा सरेंडर… इंद्रावती नेशनल पार्क एरिया कमेटी के 41 नक्सलियों ने डाले हथियार, एक करोड़ से ज्यादा का है इनाम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 41 माओवादी कैडर ने सरेंडर कर दिया है। इन माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। जिसमें 1 करोड़ 19 लाख के 12 महिला कैडर और 29 पुरुष कैडर शामिल हैं। इसमें साउथ सब जोनल ब्यूरो के 39 माओवादी शामिल हैं। पुनर्वास में शामिल होने वालों में DKSZC के अलावा तेलंगाना स्टेट कमेटी, धमतरी- गरियाबंद- नुआपाड डिवीजन के माओवादी भी हैं।

1 जनवरी 2025 से अब तक माओवादी घटना में शामिल 528 माओवादी गिरफ्तार हुए हैं। 560 माओवादी मुख्यधारा में शामिल हुए जिले में अलग- अलग मुठभेड़ में कुल 144 माओवादी मारे गए हैं। वहीं 1 जनवरी 2024 से अब तक 790 माआवादी मुख्यधारा में शामिल हुए, 1031 माओवादी गिरुफ्तार हुए वही 202 माओवादी अलग अलग मुठभेड़ में मारे गये ।

इसे भी पढ़ें:  सावधान! इस Link पर Click किया और आपका खाता खाली... ठगों ने ढूंढा Scam का नया तरीका

 

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles