
भूपेश बघेल का बड़ा बयान: बोले- भाजपा से लड़ने के लिए हमें जिसकी जरूरत नहीं, उसका नाम है अमित जोगी
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी के बेटे और जोगी कांग्रेस के नेता अमित जोगी ने भाजपा को हराने के लिए कांग्रेसियों को एकजुट होने की बात कही थी। जिस पर अब पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा- हमें भाजपा से लड़ने के लिए कांग्रेस में सबकी जरूरत है लेकिन अमित जोगी जैसे लोगों की जरूरत नहीं है।
बघेल ने कहा- प्रदेश में धान खरीदी की स्थिति जगज़ाहिर है, बताने की जरूरत नहीं है। प्रदेश की हाल का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, कई किसानों के नाम लिस्ट से कट जाने के कारण उनका धान नहीं लिया जा रहा है। सर्वर डाउन होने से टोकन कट नहीं पा रहे हैं। BLO बड़ी मुश्किल से फॉर्म इकट्ठा कर पा रहे हैं। तकनीकी दिक्कतों के कारण 3 घंटे में सिर्फ 8 फॉर्म जमा हो रहे हैं। बीजेपी के गुंडों द्वारा नाम जुड़वाने के लिए किसानों को धमकाने का आरोप है। जिसके कारण BLO पर दबाव में काम कराने की भी बात कही जा रही है।



