Advertisment
छत्तीसगढ़

गाय के बछड़े की हत्या का प्रयास, आक्रोशित लोगों ने किया बंद का आव्हान, शहर में मांस बिक्री बंद कराने की मांग

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलौदा बाजार। भाटापारा के संकरी बाजार में गाय के बछड़े पर धारदार चाकू से हमला कर उसकी हत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आते ही शहर में आक्रोश फैल गया. घटना की जानकारी मिलते ही गौसेवकों और विभिन्न हिंदू संगठनों ने भाटापारा बंद का आह्वान किया, जिसे स्थानीय लोगों का व्यापक समर्थन मिला. बाजार में अधिकांश दुकानों को स्वेच्छा से बंद कर दिया गया.

आक्रोशित लोगों ने भाटापारा शहर थाना पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और दोषी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल उससे पूछताछ जारी है.

इसे भी पढ़ें:  लोकसभा चुनाव 2024 : पुलिस और जिला प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

हिंदू संगठनों ने हटरी बाजार में मांस बिक्री पर रोक लगाने और इसे शहर से बाहर शिफ्ट करने की मांग उठाई है. दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और माहौल शांत कराने के प्रयास लगातार जारी हैं.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles