Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची SIR प्रक्रिया जारी: 6 दिन में 43 लाख मतदाताओं तक पहुंचे BLO

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। चुनाव आयोग की इस पहल के तहत अब तक 43 लाख मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं, जो राज्य के कुल पंजीकृत मतदाताओं का लगभग 21 प्रतिशत है।

राज्य में कुल 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से बीएलओ (BLO) टीमों ने सिर्फ 6 दिनों में 43 लाख मतदाताओं तक पहुंच कर गणना प्रपत्र वितरित किए हैं। बीएलओ न केवल घर-घर जाकर फॉर्म बांट रहे हैं, बल्कि मतदाताओं के दस्तावेजों का सत्यापन और संकलन भी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  तेज DJ की आवाज से गिरा घर का छज्जा… 11 साल के बच्चे की मौत, 4 गंभीर

गणना चरण 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक चलेगा। इसके बाद 9 दिसंबर को मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

दावे और आपत्तियां: 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026

सुनवाई और सत्यापन: 9 दिसंबर से 31 जनवरी 2026

अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 7 फरवरी 2026
SIR प्रक्रिया में 13 प्रकार के दस्तावेज़ मान्य होंगे, जिनसे मतदाता अपनी पात्रता साबित कर सकते हैं।

SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण, जिसके तहत —

वोटर लिस्ट को अपडेट किया जाता है।

18 वर्ष से अधिक उम्र के नए मतदाताओं को जोड़ा जाता है।

अन्य क्षेत्र में जा चुके लोगों के नाम हटाए जाते हैं।

नाम-पते की गलतियां सुधारी जाती हैं।

इसे भी पढ़ें:  नगर पालिकाओं में प्रशासक नियुक्त : एसडीएम बनाए गए पालिकाओं में प्रशासक, आदेश जारी

BLO घर-घर जाकर फॉर्म भरवाते हैं और दस्तावेज़ जांचते हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles