Advertisment
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह : उपराष्ट्रपति ने 41 विभूतियों को किया सम्मानित, जानिए अलग-अलग क्षेत्रों में किसे मिला सम्मान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_44_19 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_46_45 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_35_18 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_41_56 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_49_26 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_53_04 AM

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 के अवसर पर राज्य अलंकरण समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने 41 व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया। इनमें अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाली हस्तियां शामिल हैं। सम्मान पाने वालों में शिक्षा, पत्रकारिता, समाजसेवा, संस्कृति, महिला सशक्तिकरण, खेल, कृषि, सहकारिता और साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले लोग शामिल हैं। कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय, राज्यपाल रमेन डेका, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहे।

लग-अलग क्षेत्रों में इन्हें मिला सम्मान

इस वर्ष शहीद वीर नारायण सिंह सम्मान हिरेश सिन्हा को आदिवासी चेतना के लिए दिया गया। यति यतनलाल सम्मान भारतीय कुष्ठ निवारक संघ को अहिंसा और गौ रक्षा के लिए दिया गया। खेल के क्षेत्र में गुंडाधूर सम्मान ज्ञानेश्वरी यादव को मिला। महिला एवं बाल विकास में महत्वपूर्ण कार्य के लिए मिनीमाता सम्मान ललेश्वरी साहू को दिया गया। गुरु घासीदास सम्मान भुवनदास जांगड़े और शशि गायकवाड़ को, ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित, डोम को सहकारिता के लिए दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर छत्तीसगढ़ से हैं एक्ट्रेस Tamannaah Bhatia, इस फिल्म में दिया अपना परिचय …

हबीब तनवीर सम्मान डॉ. कुंज बिहारी शर्मा को समकालीन रंगकर्म के लिए, महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान चांदनी साहू को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन (तीरंदाजी) के लिए और पं. सुंदरलाल शर्मा सम्मान चित्तरंजन कर को हिंदी साहित्य, चक्रधर सम्मान पं. कीर्ति माघव लाल व्यास को शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य के लिए, दाऊ मंदराजी सम्मान रिखी क्षत्रिय को लोक नाट्य एवं लोक शिल्प के लिए, डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार थनेन्द्र कुमार साहू और वामन कुमार टिकरिहा को कृषि के लिए दिया गया। वहीं महाराजा अग्रसेन सम्मान राजेंद्र अग्रवाल को सामाजिक समरसता के लिए दिया गया।

पत्रकारिता (प्रिंट मीडिया हिंदी) में चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार डॉ. संदीप कुमार तिवारी को दिया गया. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (हिन्दी) के लिए यह पुरस्कार डॉ. सोमेश कुमार पटेल और प्रिंट मीडिया (अंग्रेजी) के लिए अभिषेक शुक्ला को मिला। मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार भावना पांडेय को प्रिंट मीडिया (अंग्रेजी) के लिए दिया गया.

इसे भी पढ़ें:  त्योहारों में मिलावट रोकने FSSAI की बड़ी कार्रवाई! दुकानों में छापे, अमानक सामान नष्ट, पानी और मसालों के लिए गए नमूने

दानवीर भामाशाह सम्मान नीरज कुमार बाजपेयी को दानशीलता, सौहार्द और अनुकरणीय सहायता के लिए, धन्वंतरि सम्मान अजय कृष्ण कुलश्रेष्ठ को आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा और शोध एवं अनुसंधान के लिए, बिलासादेवी केंवट मत्स्य विकास पुरस्कार सुखदेव दास को मछली पालन के लिए, डॉ. भंवरसिंह पोर्ट आदिवासी सेवा सम्मान जंगो रायतार विद्या केतुल शिक्षण संस्था को आदिवासियों की सेवा और आर्थिक उत्थान के लिए, रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार मिथलेश कुमार आदिल एवं अग्रसर टीम जिला दुर्ग और एनटीपीसी लिमि. लारा, सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट, पुसौर को श्रम के लिए, पंडित लखनलाल मिश्र सम्मान  योगेश कुमार साहू को अपराध अनुसंधान के लिए, छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान मनीष तिवारी को देश के बाहर अप्रवासी भारतीय द्वारा सामाजिक कल्याण, साहित्य, मानव संसाधान, निकाय और आर्थिक के लिए, देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार रोहित कुमार कोसरिया को पंथी नृत्य के लिए दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  बीजापुर में नक्सलियों ने मामा-भांजे को मार-डाला:घर से बाहर बुलाकर धारदार हथियार से हत्या की

किशोरी मोहन त्रिपाठी पुरस्कार सुनील सोनी को, लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान राकेश तिवारी को, लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार डॉ. विनोद कुमार वर्मा को और किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण अनुराग बसु  को हिंदी/छत्तीसगढ़ी सिनेमा में निर्देशन के लिए प्रदान किया गया। बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान खेम चंद, डॉ. सुरेश मणि त्रिपाठी, डॉ. भूपेंद्र करवन्दे, भरतलाल सोनी को दिया गया। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार प्रेमशीला बघेल को महिलाओं की वीरता, शौर्य, साहस और आत्मबल को सशक्त के लिए, माता बहादुर कलारिन सम्मान शिल्पा पांडेय सृष्टि को महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान के लिए, पं माधव राव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मक सम्मान अवधेश कुमार को रचनात्मक लेखन और हिंदी भाषा के लिए और संस्कृति भाषा डॉ. दादू भाई त्रिपाठी को संस्कृत भाषा के लिए दिया गया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles