Advertisment
छत्तीसगढ़

ज्वेलरी दुकान में चोरों का धावा, बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर किए पार, पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलरामपुर. शहर के नामी धनंजय ज्वेलर्स दुकान में चोरी की वारदात हुई है. अज्ञात चोरों ने बीती रात दुकान का शटर तोड़कर बड़ी मात्रा में सोने और चांदी के जेवरात पर हाथ साफ किया है. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के दहेजवार हिंदू चौक की है.

जानकारी के अनुसार, चोरी की घटना शुक्रवार की रात 1 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है. दुकान मालिक की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है. डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है. फिलाहल कितने का माल चोरी हुआ है, इसकी जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चोरों ने बड़ी ही सावधानी से दुकान का मुख्य शटर गैस कटर या लोहे के औजार से तोड़कर अंदर प्रवेश किया. इसके बाद दुकान में रखे तिजोरी और गहनों के काउंटर को खंगाला. इसके बाद सोना और चांदी लेकर फरार हो गए. सुबह जब दुकान के मालिक पहुंचे, तो उन्होंने शटर टूटा पाया और तत्काल पुलिस को सूचना दी. देखते ही देखते आसपास के व्यापारी और स्थानीय लोगों भी भीड़ लग गई.

इसे भी पढ़ें:  सरगुजा-बलरामपुर में गिरे ओले, सड़क से खेतों तक बिछी बर्फ की मोटी चादर

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी, डॉग स्क्वायड, और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने फिंगरप्रिंट सैंपल, पदचिन्हों के निशान और अन्य सबूत इकट्ठा किए. आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी जब्त किए जा रहे हैं, जिससे चोरों की पहचान की जा सके. वहीं स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से शहर में चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई है, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है.

पूरे मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. एक्सपर्ट का भी सहारा लिया जा रहा है. दुकान संचालक से जानकारी ली जा रही है. नगद समेत सोने-चांदी कितने की चोरी की गई है, इसकी जांच जारी है.

इसे भी पढ़ें:  चैत्र नवरात्रि... डोंगरगढ़ में रुकेंगी 8 एक्सप्रेस ट्रेनें

चोरी को लेकर थाना प्रभारी ने कहा कि चोरों ने वारदात को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया है, संभवतः उन्हें दुकान और आसपास के इलाके की पूरी जानकारी थी.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles