Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

पुलिसकर्मियों के लिए एक नवंबर से हेलमेट अनिवार्य, आम जनता को 10 नवंबर तक छूट, फिर नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर चांपा. सड़क दुर्घटनाओं को रोकने जांजगीर चांपा पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की है. वहीं एक नवंबर से एसपी ने पुलिसकर्मियों के लिए हेलमेट अनिवार्य कर दिया है. नियम का पालन नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. 10 नवंबर के बाद नियम तोड़ने वाले आम जनता पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी. एसपी ने कहा है कि यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करें और जिम्मेदार नागरिक बनें.

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले के सभी थाना चौकी क्षेत्राें में यातायात नियमों से संबंधित विशेष अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान जिले में सड़क दुर्घटना के पांच प्रमुख कारणों बिना हेलमेट, तीन सवारी, तेज गति, मोबाइल फोन पर बात और शराब सेवन कर वाहन चलाने पर फोकस करते हुए जागरूक किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:  दुर्ग से प्रयागराज के लिए निकली बस शहडोल में हादसे का शिकार, कई यात्री घायल

जागरुकता कार्यक्रम का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार करेंगे. अभियान के दौरान प्रत्येक थाना क्षेत्र के गांव, स्कूल, कॉलेज में जाकर लोगों को दुर्घटना के कारणों और यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी जाएगी. जांजगीर-चांपा पुलिस 10 नवंबर तक यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाएगी.

यातायात जागरूकता का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना, लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना और सड़कों पर सुरक्षित व्यवहार को बढ़ावा देना है. इसका लक्ष्य दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करना है. यह जागरूकता यातायात नियमों के पालन, लापरवाही से ड्राइविंग के खतरों और सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालती है.

इसे भी पढ़ें:  शराब भट्टी में घुसकर की मारपीट, मांगे पैसे और शराब, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर पुलिस की अपील

  • बिना हेलमेट वाहन न चलाएं।
  • तीन सवारी से बचें।
  • शराब पीकर गाड़ी न चलाएं।
  • ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का उपयोग न करें।
  • तेज गति से वाहन न चलाएं
  • मॉल वाहक वाहन में सवारी न बैठाए

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles