Advertisment
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास में बड़ा बदलाव: अब दो नहीं एक दिवसीय होगा दौरा, 1 नवंबर को रायपुर आएंगे प्रधानमंत्री

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव में शामिल होने के आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव हुआ है। उनका दो दिवसीय दौरा अब सिर्फ एकदिवसीय दौरे में तब्दील हो गया है। वे केवल 1 नवंबर को रायपुर में रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि, पहले निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक श्री मोदी 31 अक्टूबर की शाम रायपुर पहुंचने वाले थे, लेकिन बिहार चुनाव में उनकी व्यसतता के चलते अब वे सीधे 1 नवंबर को ही रायपुर आएंगे। फिलहाल जो पांच कार्यक्रम पीएम मादी के लिए निर्धारित थे उनमें से किसी के टलने की जानकारी नहीं है। कार्यक्रम में एक बड़ा बदलाव ब्रम्हकुमारीज के नए भवन के लोकार्पण समारोह में हुआ है। पहले यह कार्यक्रम 31 अक्टूबर को निर्धारित था, जो कि अब 1 नवंबर को ही आयोजित होगा।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में युवक के मेल-फीमेल 2 प्राइवेट पार्ट

उल्लेखनीय है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ से पुराना रिश्ता रहा है। प्रधानमंत्री बनने के बाद श्री मोदी छत्तीसगढ़ से अपने लगाव को कई मौकों पर जाहिर कर चुके हैं। इस वर्ष छत्तीसगढ़ गठन को 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं और छत्तीसगढ में रजत जयंती स्थापना दिवस समारोह मनाया जाएगा। समारोह में शामिल होने का न्योता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने श्री मोदी को दिया था। श्री मोदी ने उसे स्वीकार कर लिया है। वे रजत जयंती स्थापना समारोह में शामिल होने के लिए 1 नवंबर को को रायपुर पहुंचेंगे। वे नवा रायपुर में विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे, वहीं स्थापना दिवस पर राज्योत्सव का उद्घाटन भी करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  बंधन बैंक में बड़ा फर्जीवाड़ा : फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर कर बीमा किया क्लेम, लोन के 1 लाख 50 हजार भी किये गबन

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles