Advertisment
छत्तीसगढ़

कोल माइन्स में 24 घण्टे फंसे रहे चोर: चोरी के इरादे से केबल तार लेकर सुरंग में घुसे, सुरक्षाकर्मियों ने किया बंद

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से अनोखा चोरी का मामला सामने आया है। यहां के साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के बलरामपुर स्थित अंडरग्राउंड कोल माइन्स में चोरी करने गए चोर अंदर ही फंस गए इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने बाहर निकलने का रास्ता भी बंद कर दिया। जिसके चलते सभी चोर 24 घण्टे तक सुरंग में ही फंसे रहे। तब कहीं जाकर सुरक्षाकर्मियों ने चोरों को रेस्क्यू कर पकड़ा।

दरअसल, बिश्रामपुर SECL के बलरामपुर के अंडरग्राउंड कोल माइन्स से सुरक्षा अधिकारी को सूचना मिली कि अंडरग्राउंड कोयले की माइंस के अंदर कई लोग चोरी करने की नीयत से घुसे हुए हैं। जिसके बाद सीसीएल के सिक्योरिटी विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर माइंस के अंदर जाने वाले रास्ते को जाली लगाकर बंद कर दिया। इस दौरान सभी चोर अंदर ही फंस गए।

इसे भी पढ़ें:  नई फसल की खुशी में घर-घर गुंजा छेरछेरा: पौष पूर्णिमा पर छत्तीसगढ़ में छलक रही लोकपर्व की खुशियां, बच्चों में खास उत्साह

चोरी करने आए 6 लोग अंदर ही फंसे रहे और कई बार जाली के नीचे से निकलने की कोशिश भी किए पर नहीं निकल पाए। सभी चोर 24 घण्टे अंदर फंसे रहे। इसके बाद सुरक्षा अधिकारी के साथ त्रिपुरा राइफल के जवानों ने अंदर जाकर उन्हें ढूंढना शुरू किया तब उन्हें देखकर अंधेरे में ही माइंस के सुरंग में सभी चोर भागने लगे। इस दौरान किसी तरह उन्हें पड़कर बाहर लाया गया।

बाहर लाते वक्त चोरों ने सुरक्षा अधिकारी पर कुल्हाड़ी से हमला भी किया जिसमें सुरक्षा अधिकारी बाल- बाल बचे। सभी चोरों को पकड़ने के बाद त्रिपुरा राइफल के जवानों के साथ सुरक्षा अधिकारी ने सभी को थाने लाकर विश्रामपुर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं चोरों को अंडरग्राउंड माइन्स में ही पकड़े जाने के 24 घंटे बाद चोरों रेस्क्यू करके पकड़ा गया।

इसे भी पढ़ें:  विधायक देवेंद्र यादव को राखी बांधने रायपुर सेंट्रल जेल पहुंची सैकड़ों महिलाएं, अनुमति नहीं मिलने पर किया चक्काजाम, देखें VIDEO…

चोरों के पास से चोरी में इस्तेमाल किया हथियार भी और लाखों रुपए के कटिंग केबल भी बरामद किया गया है। इस तरह की चोरी की घटना पहली बार नजर में आई है। वहीं इस दौरान बाहर निकलने के बाद एक चोर भाग रहा था जिसे जवानों ने पकड़ा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles