Advertisment
छत्तीसगढ़

दिवाली से पहले NHM कर्मियों को तोहफा: राज्य शासन ने की 5% वेतन बढ़ाने की घोषणा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। राज्य शासन ने नेशनल हेल्थ मिशन एनएचएम के कर्मचारियों को दीपावली से पहले बड़ी राहत दी है। लंबे समय से वेतन वृद्धि की मांग कर रहे कर्मियों के लिए शासन ने 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि की घोषणा की है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से प्रभावी होगी।

हालांकि, आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वही अधिकारी-कर्मचारी इस लाभ के पात्र होंगे, जिनकी सेवा अवधि 1 जुलाई 2023 तक एक वर्ष पूर्ण हो चुकी है। इस शर्त के कारण लगभग 1500 से अधिक कर्मचारी वेतन वृद्धि के लाभ से वंचित रहेंगे।

घोषणा का था बेसब्री से इंतजार
गौरतलब है कि, एनएचएम कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 33 दिनों तक हड़ताल पर रहे थे। इस दौरान संघ के अध्यक्ष समेत 25 पदाधिकारियों को बर्खास्त भी किया गया था। हड़ताल खत्म होने के समय शासन और संघ के बीच हुई चर्चा में बर्खास्त कर्मियों की बहाली का आश्वासन दिया गया था। अब कर्मचारी वेतन वृद्धि के साथ-साथ बहाली की घोषणा का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में ट्रेलर की टक्कर से सिर-धड़ से अलग:2 बाइक सवारों को मारी टक्कर, लोगों ने किया चक्काजाम

जल्द काम पर लौट सकते हैं NHM कर्मचारी
वहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारी पिछले एक महीने से हड़ताल पर है। प्रदेशभर के कर्मचारियों ने अपना सामूहिक इस्तीफा भी सौंप दिया है। वहीं इस बीच अब प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, NHM कर्मचारियों की 10 सूत्रीय मांगों में से चार मांगों को पूरा कर दिया गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles