Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

देवरी हादसा: हसदेव नदी में डूबे दूसरे युवक आशीष भोई का शव बरामद, युवती की तलाश जारी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_44_19 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_46_45 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_35_18 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_41_56 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_49_26 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_53_04 AM

जांजगीर-चांपा। हसदेव नदी में डूबे युवकों में से एक और का शव सोमवार सुबह बरामद हुआ है। यह लाश महुदा गांव के पास नदी के टापू में मिली है। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई है, जबकि लापता युवती की तलाश अब भी जारी है।

शनिवार की शाम पांच दोस्त पिकनिक मनाने के लिए देवरी गांव स्थित हसदेव नदी किनारे पहुंचे थे। नहाने के दौरान अचानक पानी का बहाव तेज हुआ और पांचों गहराई में समा गए। स्थानीय लोगों ने कोशिश कर दो को – मोनिका सिन्हा और लक्ष्मी शंकर को सुरक्षित निकाल लिया। रविवार को अंकुर कुशवाहा की लाश नदी के बहाव में करीब 15 से 17 किलोमीटर दूर कुदरी बैराज के पास मिली थी, और अब दूसरे युवक आशीष भोई का शव महुदा गांव के पास बरामद हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  मोदी कैबिनेट में छत्तीसगढ़ को जगह नहीं:दिल्ली पहुंचे नेताओं में उदासी, किसी के पास नहीं आया कॉल; अब राज्यमंत्री बनने की आस

रेस्क्यू टीम SDRF और DDRF लगातार मौके पर जुटी हुई है, ड्रोन कैमरों की मदद से नदी में तलाशी अभियान जारी है, ग्रामीणों से नदी किनारे न जाने की अपील की गई है।

ASP उमेश कश्यप ने बताया कि सभी बिलासपुर में रहकर पीएससी की कोचिंग कर रहे थे। बारिश के चलते नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में कठिनाई आ रही है। SDRF और स्थानीय गोताखोर लापता युवती की तलाश में जुटे हुए हैं।

 

फिलहाल दो युवकों की लाशें मिल चुकी हैं, जबकि युवती की तलाश जारी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि हसदेव नदी के किनारे या तेज बहाव वाले इलाकों में न जाएं।

इसे भी पढ़ें:  फिर जानलेवा बनी पिकअप की सवारी : तीन मजदूरों की मौके पर हुई मौत, 20 हो गए घायल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles