Advertisment
छत्तीसगढ़

मोबाइल शॉप में चोरी का पर्दाफाश: 61 मोबाइल समेत लाखों का माल बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बगीचा थाना पुलिस ने महादेव डांड में हुई बड़ी चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 61 मोबाइल फोन, स्पीकर बॉक्स, चार्जर, हेडफोन, ईयर बड्स और टॉर्च समेत लाखों रुपये का सामान बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक़, यह पूरा मामला 28 सितंबर को सामने आया था। जब प्रार्थी जाकिर हुसैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत यह थी कि, महादेव डांड स्थित ‘तनवी मोबाइल शॉप’ का शटर तोड़कर अज्ञात चोरों ने करीब 3 लाख 20 हजार चुरा लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही बगीचा थाना पुलिस ने जांच शुरू की।

इसे भी पढ़ें:  राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह : 55 शिक्षक हुए सम्मानित, राज्यपाल और सीएम ने दी बधाई

सीसीटीवी के मदद से आरोपियों का मिला सुराग
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने ताकिनी टीम की मदद लेते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रीय किया। इसी बीच सूचना मिली कि, डॉन तिर्की नामक युवक घटना की रत संदेहास्पद स्थिति में घूमते दिखा है। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने चोरी की वारदात में अपने तीन साथियों अरविंद टोप्पो, एलरिक बेक और पुरन थापा का नाम उजागर किया।

 

चार आरोपियों में एक आरोपी उत्तर प्रदेश का निवासी
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लिया और उनकी निशानदेही पर चोरी का पूरा सामान बरामद किया। आरोपियों में तीन जशपुर जिले के महादेव डांड निवासी हैं, जबकि एक आरोपी उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले का मूल निवासी है, जो वर्तमान में महादेव डांड में रह रहा था।

इसे भी पढ़ें:  निगम के अतिक्रमण दस्ते ने तोड़ी घर की सीढ़ी, छत पर फंसा रहा बुजुर्ग दंपत्ति, अब फिर लगाई जा रही लोहे की सीढ़ी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles