Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

सड़क हादसे में पुलिस जवान की मौत, तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी ठोकर, ड्यूटी खत्म कर जा रहे थे घर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर चांपा। जिले के लक्षनपुर चौक के पास तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने बाइक सवार को कुचलता है। हादसे में पुलिस जवान आरक्षक प्रहलाद दिनकर की मौके पर ही मौत हुई है। घटना मंगलवार की रात करीबन 10 बजे की है। वही ट्रेलर वाहन चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है ।

जानकारी अनुसार,,चांपा थाने में पदस्थ आरक्षक प्रहलाद दिनकर जोकि मंगलवार की रात 9 बजे को थाने में ड्यूटी खत्म कर घर जाने के लिए बाइक से निकाला था। इस बीच पर लछनपुर चौक के पास पहुंचा था कि जांजगीर की ओर से जा रही तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने बाइक को अपनी चपेट में लेते हुए कुचल दिया। जिससे आरक्षक प्रहलाद दिनकर की सिर बुरी तरह से क्षतिग्रत हो गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वही ट्रेलर चालक मौके पर से भाग निकला।

इसे भी पढ़ें:  SIR फॉर्म भरने का अंतिम दिन आज : नहीं भरा फॉर्म तो क्या होगा? चुनाव आयोग का ये नियम जानना है जरूरी

घटना की जानकारी मिलने के के बाद मौके पर सिटी कोतवाली पुलिस की टीम पहुंची और शव को सड़क से उठाकर जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया। आज बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद फरार हुए ट्रेलर वाहन और चालक को पुलिस ने सारागांव थाना क्षेत्र से पकड़ा है। जिसके बाद आरोपी चालक पर कार्यवाही की जाएगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles