Advertisment
छत्तीसगढ़

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में धमाका, आग से खाक – मालिक ने एजेंसी पर लापरवाही का आरोप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक दोपहिया इलेक्ट्रिक गाड़ी अचानक जोरदार धमाके के साथ आग की लपटों में घिर गई। देखते ही देखते गाड़ी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

गाड़ी मालिक का आरोप है कि उन्होंने कई बार एजेंसी को गाड़ी की खराबी की जानकारी दी थी, लेकिन सर्विसिंग के नाम पर एजेंसी टालमटोल करती रही। समय रहते समस्या का समाधान न होने की वजह से यह हादसा हुआ।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वाहन मालिक की शिकायत पर एजेंसी की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  युवक की मौत से भड़की हिंसा : ग्रामीणों ने थाने के बाहर किया पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल, मजिस्ट्रियल जांच के आश्वासन के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles