Advertisment
छत्तीसगढ़

एंबुलेंस ड्राइवर ने नशे में ले ली एक युवक की जान, दीवार तोड़कर घर में घुसी तेज रफ्तार गाड़ी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

राजनांदगांव: खैरागढ़ में गुरुवार की रात तेज रफ्तार एम्बुलेंस घर में जा घुसी। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। दाऊचौरा नाका के पास एक एंबुलेंस चालक ने कथित तौर पर नशे में गाड़ी चलाई। वाहन पर नियंत्रण खोने से एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक घर में जा घुसी।

एंबुलेंस की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि घर की दीवार टूट गई और अंदर खड़ी दो गाड़ियाँ भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इसी दौरान 27 वर्षीय युवक रविकांत साहू, निवासी दीवानभेड़ी अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। दुर्भाग्य से वे अनियंत्रित एंबुलेंस की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

इसे भी पढ़ें:  एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई: पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस एक निजी संस्थान की है। जिसे राजनांदगांव, बांकल के निवासी गोविंद पटेल (21) चला रहा था। एंबुलेंस राजनांदगांव मेडिकल कॉलजे से मरीज को गातापार घर छोड़कर वापस लौट रहा था, जब यह हादसा हुआ। एक्सीडेंट के बाद मौके पर पहुंचे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एंबुलेंस का ड्राइबर नशे की हालत में तेज रफतार में गाड़ी चला रहा था।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles