Advertisment
छत्तीसगढ़

पूर्व प्रांत प्रचारक शांताराम जी का निधन: मुख्यमंत्री साय, डॉ. रमन समेत अनेक भाजपा नेता पहुंचे श्रद्धांजलि देने

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित जागृति मंडल, पंडरी पहुँचकर छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रांत प्रचारक स्व. शांताराम को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि, श्रद्धेय शांताराम संघ के वरिष्ठ प्रचारक थे और उनका मेरे साथ गहरा आत्मीय संबंध रहा है। वे सदैव अभिभावक के समान स्नेह और मार्गदर्शन प्रदान करते रहे। उनका निधन संघ परिवार, समाज और प्रदेश के लिए ही नहीं, बल्कि मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है। मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा सभी शुभचिंतकों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

इसे भी पढ़ें:  कलेक्टरेट परिसर में अधेड़ ने मिट्टी तेल डालकर की आग लगाने की कोशिश, मचा हड़कंप, इस वजह से था परेशान

उनका स्नेह और आशीर्वाद मुझे हमेशा मिला : डॉ. रमन
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने स्व. शांताराम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि, वे हमारे लिए पिता तुल्य थे। उन्होंने मदकूदीप को पुनर्जीवित कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया और अपनी विनम्रता तथा जीवन मूल्यों से सभी के आदर्श बने। संघ के वरिष्ठ प्रचारक के रूप में उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता और स्वयंसेवकों को परिवार मानकर निरंतर मार्गदर्शन किया। मुख्यमंत्री रहते हुए भी मुझे उनका स्नेह और आशीर्वाद मिलता रहा। उनके निधन से पूरा प्रदेश शोकाकुल है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles