Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा : 98 हजार की उठाईगिरी का खुलासा, 48 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा। थाना अकलतरा क्षेत्र में हुई 98 हजार रुपए की उठाईगिरी का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। साइबर टीम और अकलतरा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के ग्राम भोलगड़ से नट गिरोह के दो आरोपियों – ओमप्रकाश सिसोदिया उर्फ बच्चा और सुमित सिसोदिया उर्फ बंदर – को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों से 92 हजार रुपए नगद व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। आरोपियों ने मोटरसाइकिल की डिक्की से थैला चोरी किया था, जिसमें नगद रकम, पासबुक व अन्य दस्तावेज रखे थे। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है, अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें:  चपरासी से असिस्टेंट कमिश्नर तक का सफर! शैलेंद्र बांधे ने लिखी सफलता की नई इबारत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles