Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा : 19 लाख की ठगी के आरोपी असीम थापा पर FIR दर्ज

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर चांपा। मामला जिले के चाम्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हथनेवरा का है, जहाँ बुजुर्ग किसान ने अपने जमीन का बिक्री किया और बिक्री रकम को आरोपी असीम कुमार थापा निवासी चाम्पा के द्वारा निकाल लिया गया। मामले का विवरण इस प्रकार हैं प्रार्थी ने बताया कि 2020 में उसके दादा जी के द्वारा लगभग डेढ़ एकड़ जमीन अंशुमन मुरारका तिरुपति मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड के पास बेचा गया हैं, और जमीन का बिक्री रकम 1936500 रुपये विक्रेता को चेक के माध्यम से दिया गया। लेकिन चांपा निवासी असीम थापा के द्वारा पीड़ित के दादाजी को अपने घर बुलाकर खाता खुलवाने का बात कहा लेकिन पीड़ित के दादाजी ने खाता खुलवाने से मना किया क्योंकि उसके पास पहले से ही सेंट्रल ऑफ इंडिया शाखा चांपा खाता हैं।

इसे भी पढ़ें:  ऑन-ड्यूटी TI को पंडित धीरेंद्र शास्त्री के पैर छूना पड़ा भारी, किए गए लाइन अटैच, वीडियो हुआ था वायरल

लेकिन आरोपी के द्वारा मयाराम सूर्यवंशी को बहला फुसलाकर एचडीएफसी बैंक शाखा चाम्पा में संयुक्त खाता खुलवा कर जमीन बिक्री रकम को निकाल कर हड़प लिया, और पीड़ित के परिजन ipc 420 आरोपी के पास बार बार बिक्री रकम मांगने के लिए जाते थे तो आरोपी के द्वारा जातिगत गंदी गन्दी गाली गलौच कर भगा देता था। उसी दौरान पूरे देश मे कोरोना महामारी को लेकर लॉक डाउन हुआ। तब इंसान घर के बाहर निकलने से डरते थे। उस दौरान पीड़ित परिजन को आर्थिक रूप से बहुत ज्यादा परेशान होना पड़ा था। फिर भी ipc420 के आरोपी के द्वारा बिक्री रकम को वापस नही किया और पीड़ित ने थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराया लिखित शिकायत में पुलिस के द्वारा जाँच किया गया जांच के दौरान जांच सही पाया गया। मामले में गैर जमानती धाराओं में अपराध पंजीबद्ध (एफआईआर दर्ज ) किया और उस दिन से आरोपी फरार हैं इस मामले कई बड़े चेहरे भी शामिल होने की आशंका हैं।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में रिश्ते शर्मसार : बड़े पिता ने 4 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

इस मामले में पीड़ित के द्वारा थाना अजाक में आकर लिखित शिकायत दिया गया था शिकायत जांच में सही पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध किया गया हैं, और मामले का जांच अभी जारी हैं अभियुक्त FIR होने के बाद से फरार हैं आरोपी की पतासाजी कर रहे है जल्द पकड़ कर रिमांड में भेजा जाएगा!

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles