Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

बाल रुप में विराजे कचहरी चौक के राजा, मयूर थीम से सजा पंडाल, प्रतिमा देखते ही मंत्रमुग्ध हो रहे श्रद्धालु

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
जांजगीर चांपा : जांजगीर चांपा जिला मुख्यालय में गणेशोत्सव की तैयारी पूरी हो चुकी है. पंडालों को आकर्षक रुप में सजाया गया है. जांजगीर कचहरी चौक के राजा के नाम से प्रसिद्ध समिति पिछले 17 साल से गणेशोत्सव मना रही है. इसी कड़ी में इस बार 22 फीट ऊंची प्रतिमा की स्थापना हुई है. जिसे भटगांव के मूर्तिकारों ने मिट्टी और नेचुरल कलर का इस्तेमाल करके एक महीने में बनाया है. कोलकाता के कलाकारों ने सजाया पंडाल : वहीं कोलकाता से आए कलाकारों ने पंडाल में सजावट की है.जिसमें कलाकारों ने मयूर थीम पर पंडाल को सजाया है.इस पंडाल में आने वाले श्रद्धालुओं को अपने चारों ओर मोर होने का अनुभव होगा. आपको बता दें कि कचहरी चौक के राजा को देखने के लिए अलग-अलग राज्यों से भी लोग जांजगीर चांपा पहुंचते हैं.
इसे भी पढ़ें:  चलती स्कूटी में अचानक लगी आग, देखते ही देखते ही जलकर हो गई खाक, बाल-बाल बचे युवक और 2 बच्चे
Ganpati child form attraction
मयूर थीम से सजा पंडाल
GANESH CHATURTHI 2025
मयूर थीम से सजा पंडाल
Ganpati child form attraction

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles