Advertisment
छत्तीसगढ़

ईट भट्ठे में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गड्ढे में नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चों की उम्र करीब 10 वर्ष तक बताई जा रही है। दो बच्चों की मौत से गांव में मातम पसर गया है। यह घटना लखनपुर थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कोरजा निवासी लोचन सिंह का पुत्र रवि शंकर व संतोष सिंह का पुत्र अनुराग सिंह अपने अन्य दोस्तो के साथ ईट भट्ठे में नहाने गए थे। इसी दौरान डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चों के शव को बाहर निकालकर लखनपुर अस्पताल के मर्चुरी में रखवाया गया है। बताया जा रहा है कि, दोनों बच्चे जमगाला हॉस्टल में रखकर पढ़ाई करते थे। इनकी मौत से गांव में मातम पसर गया है।

इसे भी पढ़ें:  भिलाई में 10वीं की छात्रा ने लगाई फांसी:सुबह दादी को ड्यूटी पर छोड़कर आई; मां के साथ चाय पी, फिर फंदे पर झूल गई

तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत
सीतापुर में दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे घर से साइकिल लेकर घूमने निकले थे।दोनों बच्चे अपनी साइकिल से घूमते हुए तालाब के पास जा पहुँचे। जहाँ साइकिल धोने के बाद दोनों बच्चे तालाब में उतर गए और गहरे पानी मे डूबने लगे।ज ब तक लोग उन्हें बचा पाते दोनों गहरे पानी मे डूब चुके थे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles