Advertisment
छत्तीसगढ़

भिलाई स्टील प्लांट के डस्ट कैचर यूनिट में जोरदार ब्लास्ट: मचा हड़कंप, आग लगने से प्लांट में हुआ नुकसान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के भिलाई स्टील प्लांट के डस्ट कैचर यूनिट में जोरदार ब्लास्ट हो गया। इसके बाद भीषण आग भड़क उठी। इस घटना से आस-पास के इलाकों में हड़कंप मच गया।

ऐसे हुआ हादसा
भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में शुक्रवार की रात करीब 11:40 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ब्लास्ट फर्नेस-8 महामाया ब्लास्ट फर्नेस के डस्ट कैचर यूनिट में अचानक जोरदार हुआ, जिसके बाद वहां भीषण आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि, वे कई किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रही थीं। इस आगजनी ने प्लांट के स्टोर और आसपास के इलाकों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

गैस प्रोसेसिंग दौरान हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि, गैस प्रोसेसिंग के शुरुआती चरण में आने वाले डस्ट कैचर यूनिट में यह हादसा हुआ। डस्ट कैचर का वाल्व अचानक खुल जाने के कारण यह ब्लास्ट हुआ, जिससे आग तेजी से फैल गई।

भारी नुकसान की खबर
हादसे की सूचना मिलते ही भिलाई स्टील प्लांट की फायर ब्रिगेड की चार से पांच गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आगजनी से प्लांट को भारी नुकसान होने की खबर है। बड़ी मात्रा में कोयला जलकर राख हो गया। आसपास की विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हुई।

इसे भी पढ़ें:  जमीन विवाद के चलते 2 सगे भाइयों की हत्या:कुल्हाड़ी से काट डाला, एक परिवार ने दूसरे परिवार पर किया हमला, 1 गिरफ्तार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles